लोजपा (रामविलास) के कोषाध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा से लोजपा ( रामविलास) के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने किया शिष्टाचार मुलाकात

news24mithila.online (ई. प्रशांत) आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के माननीय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद, श्री राजेश वर्मा जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सार्थक शिष्टाचार मुलाकात हुई। यह मुलाकात क्षेत्र के विकास और पार्टी की मजबूती से जुड़े कई प्रमुख विषयों पर केंद्रित रही। इस अवसर पर, माननीय सांसद महोदय का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया ।
मुलाकात के दौरान, झंझारपुर क्षेत्र की प्रगति और विकास के संबंध में कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सौरभ कुमार जी ने सांसद जी के समक्ष क्षेत्र की जनसमस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा। साथ ही, पार्टी से जुड़े विभिन्न कार्यों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी विमर्श किया गया। माननीय राजेश वर्मा जी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रियता से जनता के बीच जाने और उनकी समस्याओं के समाधान में तत्पर रहने का मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ