जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टुनटुन शर्मा के पत्र का हुआ असर
मधुबनी:- जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टुनटुन शर्मा के द्वारा बिहार के शिक्षा मंत्री को मिलकर पत्र दिया गया था और कहा गया था कि अंधराठाढ़ी बीओ को हटाया जाए वह कार्य में लापरवाही कर रहे है उस पर एक्शन लेते हुए अंधराठाढ़ी BEO को हटा दिया। इसी आलोक में पूरे मधुबनी जिला के सभी BEO को हटाकर BDO को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके लिए टुनटुन शर्मा ने बिहार के शिक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया साथ ही स्थानीय सांसद आर पी मंडल जी का भी सहयोग करने के लिए आभार जताया गया। टुनटुन शर्मा ने नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में आए हुए BDO से अपील की है वह शिक्षक एवं छात्र के हितों की रक्षा करते हुए NDA के नेताओं का सम्मान करते हुए कार्य का निष्पादन करेंगे। बिहार की जनता ने NDA सरकार बनाई है बहुत आशा से प्रचंड बहुमत दिया है इसीलिए न्याय के साथ विकास करना सुनिश्चित करेंगे हमारे पदाधिकारीगण।

0 टिप्पणियाँ