![]() |
| ऋषभ संकल्प |
अंधरा ठाढी में मामा भांजा ने उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। दोनो की उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर छा गई। ऋषभ कुमार आनंद व संकल्प शांडिल्य ने शिक्षा के प्रति जागरूकता प्रेरित करने का उदाहरण पेश किया है। ऋषभ ने 12 वीं कक्षा के साथ जेईई मेंस की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय महत्व के संस्थान निफ्टेम से बीटेक की पढ़ाई की।
संकल्प ने 12 वीं कक्षा के साथ जेईई मेंस की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एनआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल कर टीसीएस में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्यरत है।

0 टिप्पणियाँ