सांसद का अंधराठाढ़ी दौरा, हुआ भव्य स्वागत
मधुबनी। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री आर. पी. मंडल जी ने अंधराठाढ़ी प्रखंड के मरुकिया कबीर चौक एवं ठाढ़ी में आयोजित पावन गणेश पूजा समारोह में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
सांसद जी के आगमन पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान शिव कुमार राय, कृष्ण मोहन चौधरी, पवन कुमार, सचिन हिंदुस्तानी, संजय झा, टुनटुन शर्मा, मनोज भारद्वाज, शिवम झा, दुर्गानंद यादव, सुजीत मिश्रा, विद्यानंद पासवान सहित दर्जनों लोगों से उनकी आत्मीय मुलाकात हुई।

0 टिप्पणियाँ