कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

news24mithila. online, प्रधान संपादक, प्रशांत कुमार झा
अंधराठाढ़ी कला एवं संस्कृति विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में "भामती वाचस्पति महोत्सव-2026" के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने भारतीय ज्ञान परंपरा, मैथिली भाषा और क्षेत्रीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। संध्या 6 बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादवका जलतकला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार, अंधराठाढ़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा भामती वाचस्पति निर्माण समिति के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी आगत अतिथियों का पारंपरिक मैथिली पाग, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और विद्या परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इस महोत्सव की सराहना किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि मिथिला की धरती सदैव ज्ञान, दर्शन और संस्कृति की भूमि रही है। उन्होंने महान दार्शनिक वाचस्पति मिश्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जैसे विद्वानों ने इस क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ