जुम्मे पर लोगों की उमड़ी भीड़

न्यूज़ 24 मिथिला प्रधान संपादक, अंधराठाढी,प्रशांत कुमार झा माह-ए-रमजान के दूसरे जुम्मे पर प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक थी और निर्धारित समय पर नमाज अदा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बागे फिरदौस जामा मस्जिद जमैला बाजार में नमाज के दौरान विशेष उत्साह दिखा। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने मुल्क व दुनिया में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। इमाम मुफ्ती अब्दुल कैयूम ने बताया कि रमजान के जुम्मे की विशेष अहमियत होती है और बिना किसी पाबंदी के सामूहिक नमाज अदा करने को लेकर लोगों में खास उत्साह है। रोजेदार बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचकर पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत में जुटे हैं। वहीं मौलाना इमरान काशमी ने कहा कि रमजान सब्र, इबादत और रहमत का महीना है, जो इंसान को संयम और परहेजगारी का संदेश देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ