डिएसपी ने बालिकाओं को दिया अवार्ड
न्यूज़ 24 मिथिला प्रधान संपादक, प्रशांत कुमार झा, अंधराठाढ़ी
पुलिस सप्ताह के अवसर पर रूद्रपुर थाना क्षेत्र के लूटन झा महाविद्यालय ननौर में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता छठे दिन शुक्रवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभझंझारपुर एसडीपीओ, सुबोध कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष मंजूला मिश्र एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं की भागीदारी विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती कुमारी (एकाउंट आनर्स), अर्चना कुमारी (हिन्दी आनर्स) द्वितीय, रीना कुमारी तृतीय स्थान पाने में सफल हुईं। सभी सफल छात्राओं को झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ झा, डाक्टर तरूण कुमार झा, देवेंद्र झा, शुभाष झा, संजय पूर्वक, गोविंद कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष मंजूला मिश्र आदि थे।

0 टिप्पणियाँ