उत्प्पना पुस्तक का भव्य लोकार्पण
पिछले दिनों मैथिली साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी। जलसैन निवासी साहित्यकार एवं शिक्षाविद् देवानंद मिश्र द्वारा रचित पुस्तक ‘उत्पन्ना’ - एकादशी माहात्म्य का मैथिली अनुवाद का लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। देवनाद मिश्र शारदा भवन संस्कृत उच्च विद्यालय नवानी के शिक्षक होने के साथ-साथ सक्रिय साहित्यकार भी हैं।
इस पुस्तक में उन्होंने छब्बीसों एकादशियों के माहात्म्य को सरल एवं बोधगम्य मैथिली भाषा में प्रस्तुत किया है। इससे पूर्व एकादशी माहात्म्य केवल संस्कृत भाषा में उपलब्ध था, जो सामान्य पाठकों के लिए सहज नहीं था। लेखक ने इसका मैथिली अनुवाद कर जनसामान्य तक धार्मिक तथ्यों को पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया है।
पुस्तक के अध्ययन से पाठकों को एकादशी व्रत से संबंधित संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान की भी प्राप्ति होगी।
पुस्तक का लोकार्पण समारोह विकास अनुसंधान संस्थान जलसैन के तत्वावधान में आजीविका एवं प्रगति विद्यालय, भगवतीपुर के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीनाथ झा ‘किरण’ ने की, जबकि संचालन आनंद मोहन झा ने किया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पुस्तक का लोकार्पण एवं उस पर चर्चा हुई, जबकि द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. जयानंद मिश्र, प्रो. सरोज ठाकुर, डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्र, हरिदेव झा, राघव रमण, अखिलेश कुमार झा सहित अनेक वक्ताओं एवं कवियों ने अपने रचनाओ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महानंद झा, हर्ष नारायण झा, डॉ. कमलकिशोर यादव, सच्ची देवी, रीमा मिश्र, रत्ना मिश्र, लीना मिश्र, सुश्री श्रुति शांभवी, दिव्य संभव, पुरुषोत्तम मिश्र, कैलाश मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 टिप्पणियाँ