सांसद आर.पी. मंडल पधारे सहुरिया में अपने शुभचिंतक के आवास पर, हुआ भव्य स्वागत

अंधराठाढ़ी:- झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री आर.पी. मंडल जी अपने शुभचिंतक सचिन हिंदुस्तानी, शिक्षक नेता कृष्ण मोहन चौधरी के सहूरिया गांव स्थित आवास पर पधारे इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सांसद जी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद श्री आर.पी. मंडल जी ने शुभचिंतको एवं क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सदैव साथ निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ उनका जुड़ाव निरंतर बना रहेगा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। इस अवसर पर सचिन हिंदुस्तानी, टुनटुन शर्मा, श्याम सुंदर चौधरी, भोगेंद्र चौधरी शिवम झा, संजय झा, शिव कुमार राय, विकास कुमार, विकास मंडल, निखिल झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ