अंधराठाढ़ी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता ने किया मतदान
अंधराठाढ़ी: कल स्नातक निर्वाचन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत बिहार विधान परिषद चुनाव में अंधराठाढ़ी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बाबत राजनगर के विधायक सुजीत पासवान भी आकर मतदाता मालिक से मतदान करने की अपील की इस दौरान सचिन हिंदुस्तानी अमलेश चौधरी विकास कुमार शिवकुमार राय टुनटुन शर्मा कृष्ण मोहन चौधरी विकास मंडल शाहनवाज राहुल कुमार शैलेंद्र मिश्रा रमन मिश्रा आदि ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र की मजबूती और बेहतर भविष्य के निर्माण में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान के माध्यम से सभी मतदाताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

0 टिप्पणियाँ