सांसद आर.पी. मंडल ने अनुदानित संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मधुबनी। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री आर.पी. मंडल ने अनुदानित संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।
सांसद श्री मंडल ने अपने पत्र के माध्यम से संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि से जुड़ी समस्या को उठाते हुए अनुरोध किया है कि संस्कृत शिक्षकों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की तरह अनुदानित संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को भी नियमानुसार वेतन वृद्धि का लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और उनके सेवाकाल में उचित लाभ प्राप्त हो सके। संस्कृत शिक्षा के हित में सांसद द्वारा इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने पर सचिन हिंदुस्तानी, टुनटुन शर्मा, दुर्गानंद यादव, शिव कुमार राय, कृष्ण मोहन चौधरी, पवन कुमार, दिनेश राय, रामानंद मल्लिक, गोलू झा, ई.अनिल झा सहित अन्य लोगों ने सांसद श्री आर.पी. मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल करेगी और अनुदानित संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की वर्षों से जुड़ी वेतन वृद्धि की समस्या का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ