दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर माँ दुर्गा महारानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लिया सांसद ने
अंधराठाढ़ी:- दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री रामप्रीत मंडल जी ने अंधराठाढ़ी प्रखंड के रखवारी, देवहार एवं सहुरिया गाँव में पहुँचकर माँ दुर्गा महारानी का दर्शन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर सचिन हिंदुस्तानी, विकास कुमार, टुनटुन शर्मा, शिव कुमार राय, दुर्गानंद यादव, संजय झा, विकास मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आपको बताते चलें कि सहुरिया गाँव की दुर्गा पूजा का गौरवशाली इतिहास सहुरिया गाँव में कई वर्ष से लगातार बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह परंपरा गाँव की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। माँ दुर्गा महारानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। भक्तजन विश्वास करते हैं कि माँ के दरबार में सच्चे मन से माँगी गई हर मुराद पूरी होती है और माता रानी की असीम कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है।
सांसद जी ने कहा कि माँ दुर्गा महारानी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें और सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें।

0 टिप्पणियाँ