रुद्रपुर में युवक पर जानलेवा हमला

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हररी टोले बटौआ वार्ड नं. 11 निवासी अमीत कुमार दास ने थाना में आवेदन देकर जानलेवा हमले की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा द्वारा मामले में बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) नहीं लगाई गई, बल्कि ऐसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें थाना से ही बेल मिल जाती है। पीड़ित अमीत कुमार दास पिता सरोज दास ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 06.09.2026 को शाम करीब 04:30 बजे उसी के गांव का लड़का राकेश कुमार दास पे० शिवन दास मो० नं० 7549591764 सा० हररी टोले बटौआ वार्ड नं० 12 उसे घूमने के बहाने बाइक से महरैल ले गया। वहां से कर्णपुर चौक पर लाया और पहले से वहां मौजूद 02 नमन यादव, 03 पीयूष झा व दो अज्ञात लड़कों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट करने लगा। आवेदन में आरोप है कि जब पीड़ित ने राकेश कुमार से पूछा कि क्यों मार रहे हो, तो उसने कहा कि "हम तुमको जान से मरवा देंगे।" इसी दौरान राकेश बगल से लोहे का रॉड लेकर आया और जान मारने की नियत से मारने लगा। रॉड आंख और गाल पर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब हाथ से रोका तो रॉड सिर पर लगी जिससे सिर फट गया और खून की धार बहने लगी। बीच में नमन यादव ने हाथ में पहने बलिया से सिर पर मारा और पीयूष झा लाठी-डंडे से मारने लगा। बेहोश होने पर सभी आरोपी उसे घसीट कर रोड किनारे कर दिया और राकेश ने उसके परिजन को फोन कर सूचना दी कि "अमीत को कुछ लड़का मार दिया है।" सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मधुबनी मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन करवाया गया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या के प्रयास का है, लेकिन पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ