जिला परिषद के संभावीत उम्मीदवार शशि चौधरी ने किया क्षेत्र भ्रमण ।
news24mithila.online प्रधान संपादक डॉ प्रशांत कुमार झा।
शशि चौधरी जी रखवारी पंचायत के क्वारपटी गए। नाव से कमला नदी पार करते समय ग्रामीणों की रोजमर्रा की दिक्कतें करीब से देखीं। उन्होंने सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक पर लिखा अच्छी बात यह है कि पूर्व विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान जी के निरंतर प्रयासों से कमला नदी पर पुल का काम तेजी से हो रहा है। कुछ ही दिनों में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और क्वारपटी समेत आसपास के गाँवों को सालों भर सीधा संपर्क मिल जाएगा।
स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुँच आसान होने से जीवन सुगम होगा। यह पुल सिर्फ कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि ग्रामीणों की उम्मीद और सुविधा का सेतु है।

0 टिप्पणियाँ