धूम धाम से मनाया गया श्री हनुमान जी जन्मोत्सव

news24mithila.online प्रधान संपादक प्रशांत कुमार झा अंधराठाढ़ी। महरैल रेलवे स्टेशन के निकट स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को बहुत ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। महावीर बजरंगबली ट्रस्ट द्वारा पूजा अर्चना के बाद भत्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया है। मिहिर ठाकुर, दीपक मिश्रा, रोशन कुमार, मुरारी आदि ने कहा कि रामनवमी महोत्सव के मौके पर जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रमों की सफलता पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समिति सदस्यों के मुताबिक इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण क्षेत्रवासियों का अहम योगदान रहा इसी लिए आमजनों के साथ-साथ समस्त कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की गई एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन समिति के अनुसार कि इस भव्य एवं विशाल शोभायात्रा में सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अखिलेश ठाकुर, अजय झा, अभिषेक, सुनील, सतीश झा, भोगी झा, मोहन शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ