रोमांचक मुकाबला में पुलिस एकादश बना विजेता

प्रखंड क्षेत्र के एमआरजी प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित मैत्रीपूर्ण फैंसी क्रिकेट मैच में बिहार पुलिस एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश को छह विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। मुख्य अतिथियों का स्वागत युवा समाजसेवी नवीन झा ने पाग और दोपट्टे से किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने निर्धारित सोलह ओवर में 147 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे पुलिस एकादश की टीम ने 11 ओवर में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कप्तान जितेश कुमार मिश्रा को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के दौरान खेल भावना, सौहार्द और तालियों की गूंज से मैदान जीवंत बना रहा। पत्रकार एकादश का नेतृत्व विंदेश्वर चौधरी ने किया, जिनकी टीम ने भी शानदार संघर्ष का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथियों के रूप में रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार चौधरी, मुखिया राजनारायण उर्फ छोटू राय, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुंदन कुमार कमलेश, महादेव साह अमरनाथ प्रसाद ज्वैलर्स के ऋषभ राज और केक रूम के धीरज कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेन ऑफ़ द मैच पत्रकार एकादश के अली को मिला। मैच में अंपायर की भूमिका ब्रह्मदेव राय और मो इजरायल ने निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ