भाजपा पार्टी नेतृत्व की तरफ से पूर्व जिला पार्षद ठाढ़ी निवासी गणपति झा को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भाजपा प्रदेश संयोजक अनामिका शंकर ने गणपति झा की संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि श्री झा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी योगदान देंगे। गणपति झा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वो उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है। गणपति झा ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके चयन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ