भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव और मोदी जी के गारंटी को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बैठक किया।
भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीमान अमित शाह जी ने भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव और मोदी जी के गारंटी को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बैठक किया। प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी विकाश जी ने गृह मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गृह मंत्री अमित शाह जी ने इस समय बिहार भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यों की भी समीक्षा की। अमित शाह जी युवाओं को देश का भविष्य और नव बिहार युवा बिहार के परिकल्पना के साथ सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश को विकसित बनाने व बिहार को विकास के पथ पर तेजी गति से आगे बढ़ने के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है। साथ में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी, सोशल मीडिया संयोजक अनमोल शोभित जी, आईटी संयोजक विकास मेहता जी ने टीम को संबोधित कर नव-संचार किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा नेता विकाश कुमार ने कहा कि श्रीमान अमित शाह जी का कार्यशाला से एक नई उर्जा का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जी सदैव युवाओं की बात को प्रमुखता से रखते हैं। अमित शाह जी से मिलना एक सुखद क्षण था। अंत सभी ने ग्रुप फोटो ली।

0 टिप्पणियाँ