सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पूरी निष्ठा के साथ मनाई। सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के मुख्य त्योहार में वट सावित्री व्रत ख़ास है। खासकर मिथिलांचल क्षेत्र में इसका काफी महत्व है। महिलाएं पूजा की थाल लेकर वट वृक्ष की डाली की पूजा अर्चना करते हुए जल, अक्षत, फूल से पूजा अर्चना की। इसके बाद लाल मौली धागे से वट के डाली के चारों और घूमते हुए सात बार परिक्रमा लगाते हुए महिलाओं द्वारा सावित्री की कथा सुनी गई।

0 टिप्पणियाँ