श्री बागेश्वर धाम सरकार महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन अगले महीने यानी की मई में पटना की ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। पटना के पहले प्रवास में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा गांधी मैदान में सुनाएंगे।
यह आयोजन बागेश्वर धाम फाउंडेशन पटना द्वारा करवाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार 3 लाख वर्ग फिट में जर्मन पंडाल लगेगा। संभावना है कि 2 लाख लोग शामिल होंगे। हनुमंत कथा की पूर्व संध्या यानी की 12 मई को 5100 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला जायेगा।

0 टिप्पणियाँ